Wednesday, May 01, 2013

Interesting Facts

Blood donation chart


- Leonardo da Vinci is supposed to have invented scissors.

- A camel is supposed to last longer without water but Rat can last even longer without it.

- Those who love ice-cream should know that Eskimo Pie is the first chocolate-covered ice cream bar and it was invented in Onawa, Iowa, USA in 1921.

- The world’s smallest island country is Nauru.

- The largest producer of gold is South Africa.

- The largest bell in the world is the Emperor Bell in Moscow, Russia. It is 20 ft or1 m tall.

- Do you know what is the name given to that little dot over “i”? It’s known as “tittle”.

- There are only few words in dictionary that don’t rhyme with any other words. These are orange, silver and purple.

- Mount Rushmore is perhaps the most impressive rock formation carved by men. It was made by Gutzon Borglum and took just 14 years to carve it.

- The famous Leonardo da Vinci could write with one hand and draw with the other at the same time.

- Like retina and finger print, every individual also has a unique tongue print.

- There are no less than 717 native languages in a small country known as Papua New Guinea.

- This must be exciting for hummingbirds as they can fly backward as well.

- ENIAC was the name of world’s first electronic computer. It was produced in 1946 and its size was humungous.

- Every Year a staggering number of 50 millions bicycles are produced. 


Source : India Child

FOR MORE AMAZING STUFF KEEP VISITING www.jeevanmag.tk 

& Like Us on Facebook  www.facebook.com/jeevanmag
Follow on Twitter
 www.twitter.com/jeevanmag 
Read More

Monday, April 29, 2013

नारी- ममता किरण

वह नर पशु निरा समान,
करता नहीं जो सम्मान,
नारी को प्रताड़ित करता,
जग में करता उसका अपमान।
समय बदल गया,
संदर्भ बदल गया,
बदला इनका अभिमान।
अतिशयता की सीमा कर पार,
ये कर रहे हैं दुराचार।
मौन हैं जब तक, बचे हैं तब तक।
तन जायेंगी जिस दिन‍-
ये तन्वियाँ;       
नाश पाप का कर करेंगी,
दुष्ट प्रवृतियों का संहार।
रोक सकेगा इनको‍-
कोई बल,
छल सकेगा इनको-
कोई छल,
बदलेंगी जब ये हवाएँ,
बदलेंगी तब ये मानसिकताएँ।
मुस्कुरा उठेंगी‍-
ये जीवनदायिनी,
जो करती सृष्टि का निर्माण;
निर्माण की जो दुर्गा हैं,
जो इनको निर्मित करती हैं,
क्यों नहीं-
नर करते इनका सम्मान।
ममता किरण
शोधार्थी- बिहार विवि, मुज॰
Read More

Monday, April 01, 2013

मुर्ख दिवस का औचित्य



प्रस्तुति- नंदलाल सुमित

-------- Link to this article www.aprilfool.tk ---------








-------- Link to this article www.aprilfool.tk ---------  
प्रत्येक वर्ष एक अप्रैल को लगभग आधी से अधिक दुनिया मेँ फूल्स डे यानि
मुर्ख दिवस मनाया जाता है| वेलेँटाइन डे की ही भांति हम इसे सहज ही
पश्चिमी दुनिया की भेँट मान कर हेय दृष्टि से देखते हैँ और फालतू की चीज
समझ बैठे हैँ | यदि हम इसके तह तक जाने की कोशिश करेँ तो पता चलेगा कि यह
हरेक सभ्यता मेँ किसी न किसी रुप मेँ मौजूद है| सामान्यतःइस दिन लोग एक
दूसरे को मजाकिया धोखे देते हैँ, ठगते हैँ, ताने कसते हैँ, चुटकुले कहते
सुनते हैँ और हँसी-मजाक करतेहैँ | भारत मेँ इसका उत्साह सिर्फ बच्चोँ
मेँ दिखता है जबकि इसकी अधिक जरुरत बड़ोँ को है | अच्छा रहेगा कि इस वर्ष
हम इसके औचित्य की पड़ताल करेँ और होली -दिवाली, ईद और क्रिसमस की तरह
अपने जीवन मेँ स्वीकार करेँ|
-------- Link to this article www.aprilfool.tk --------- 

दिवस का प्रथम लिखित प्रमाण चाउसर नामक एक यूरोपीय लेखक द्वारा 1392 मेँ
लिखी कहानी 'डनस प्राइस्टस् टेल' मेँ मिलता है | इस कहानी मेँ एक धुर्त
लोमड़ी एक मुर्गे को बुद्धू बनाते हुए अपनी ठगी के जाल मेँ फँसाकर अंत मेँ
सफाचट कर जाता है | लेखक इस घटना के दिन को उलझाकर कुछ यूँ व्यक्त करता
है- यह घटना उस महीने (सायन मार्च) के शुरुआत के 32 दिनोँ के बाद की है
जिसमेँ नये साल की शुरुआत होती है और जिसमेँ भगवान ने पहले इंसान को पैदा
किया था | कुल मिलाकर यह दिन 1 अप्रैल ही निकलता है | वहीँ क्रमशः सन्
1508 एवं 1539 मेँ फ्रेँच और फ्लेमिश कवियोँ इलाय डि अमीरवल तथा एडवर्ड
डि डेन की हास्य कविताओँ मेँ भी इसकी चर्चा मिलती है| मुर्ख दिवस के प्रारंभ
की सर्वाधिक मान्य कहानी भी काफी दिलचस्प है| सन् 1500 से पुर्व नये साल
की शुरुआत 25 मार्च से एक सप्ताह तक जश्न-ए-उत्सव मनाया जाता था जो एक
अप्रैल को बड़े धूम धाम से समाप्त होता था | लेकिन 1500 ईस्वी के बाद
ग्रेगोरियन कलैँडर के प्रचलन मेँ आ जाने से शिक्षित और जानकार लोगोँ ने 1
जनवरी को नव वर्ष उत्सव मनाना शुरु कर दिया | परंतु तब भी यूरोप की एक
बड़ी अनभिज्ञ आबादी मार्च-अप्रैल मेँ ही उत्सव मनाती आरही थी | जब यह
उत्सव एक अप्रैल को अपने अंतको पहुँचता तो जानकार लोग उन्हेँ हकीकत
बताकर उनका मखौल उड़ाते | यह सिलसिला कई वर्षोँ तक जारी रहा और फूल्स डे
नाम से एक उत्सव बन गया | मुर्खदिवस के शुरुआत की कहानियोँ व
इतिहासकारोँ के विचारोँ से निकलता है कि यह नये
साल के आगमन को मनाने का पुराना अंदाज था जो आज नये स्वरुप मेँ विद्यमान
है |

-------- Link to this article www.aprilfool.tk ---------

नये ईरानी साल की शुरुआत के 13वेँ दिन लोग एक दूसरे से हँसी मजाक करते
हुए जश्न मनाते हैँ जिसे वहाँ सिजदाह बेदर कहा जाता है| अंग्रेजी कैलेँडर
से यह 1 या 2 अप्रैल का दिन होता है| लोगोँ का मानना है कि यह परंपरा ईसा
के जन्म के पहले से जारी है| फ्रांस, इटली एवं बेल्जियम मेँ एक अप्रैल को
पेसकी-डि-अप्रिल ­ (अप्रैल फिश) मनाया जाता है| इस दिन लोग एक दूसरे की
पीठ पर मछलीनुमा स्टीकर चिपकाकर हँसी मजाक करते हैँतथा लतीफ़े कहते सुनते
हैँ|
पोलैँड और तुर्की मेँ प्रीमा (एक) अप्रैल जोक्स, हँसी- मजाक एवं मजाकिया
धोखोँ से भरपूर दिन माना जाता है| कभी कभी तो मीडिया भी लोगोँ को ठगती
नजर आती है | स्कॉटलैँड मेँ इस दिन को हंट- दि- गॉउक डे कहा जाता है
| स्वीडन और डेनमार्क मेँ एक मई को मेज़-कैट जोकिँग डे अर्थात मजाकिया दिन
के रुप मेँ मनाने की परंपरा रही है | स्पेन मेँ यह दिन 28दिसंबर को
मनाया जाता है | इसी को रोमन सभ्यता मेँ 15वीँ -16वीँ सदी मेँ फीस्ट ऑफ
फूल्स के रुप मेँ मनाया जाताथा | चीन और अमेरिकी देशोँ मेँ भी मुर्ख
दिवस लंबे समय से एक अप्रैलको मनाया जाता रहा है | यह दिन और उत्सव हमेँ
हँसी मजाक के साथ साथ महान हास्य प्रतिभाओँ को भी स्मरण करने का मौका
प्रदान करती है|
-------- Link to this article www.aprilfool.tk ---------
संयोग से जिस अप्रैल महीने की पहली तारीख को मुर्ख दिवस मनाया जाता है,
उसी महीने की 16 तारीख को महान हास्य कलाकार चार्ली चैप्लिन का भी जन्म
हुआ था | इस अभिनेता फिल्मकार ने अपने जीवन चरित्र एवं सिनेमा के माध्यम
से 'अपने दुखोँ की कीमत पर दूसरोँ को खुश करने' के अनमोल मानवीय सिद्धांत
को स्थापित किया जिसे पूरे विश्व ने सामाजिक ,आर्थिक एवं सांस्कृतिक
विषमता से दूर रहकर एक समानलोकतांत्रिक भाव से स्वीकारकिया |
अपने फिल्मोँ मेँ चार्ली नायक है और जोकर भी | इससे पहले नायक के अपने
उपर हँसने-हँसाने का प्रचलन नहीँ था | उन्होँने हास्य एवं करुणा के
अद्भुत सामंजस्य से नये कला सिद्धांत को जन्म दिया जो पहले के किसी
संस्कृति या साहित्य मेँ नहीँ मिलता है | वह हर 10वेँ सैकेँड मेँ अपने को
संकट मेँ घिरा पाता है, अपने को मुर्ख बनाता है, धोखा खाता है, गिरता
है.... संभलता हैँ... अजीबो-गरीब हरकतेँ करता है और लोग हँस देते हैँ |
वस्तुतः वह एक जोकर है कॉमेडियन नहीँ | जोकर और कॉमेडियन मेँ फर्क है |
जोकर हास्य और करुणा का मिश्रण होता है | उसमेँ रुलाने और हँसाने दोनोँ
की क्षमता होती है ,मगर वह रोता खुद है जबकि औरोँ को हँसाता है | जोकर
बातोँ से कम अपने संकट मेँ घिरे हालात, दयनीय चेहरा और लड़खड़ाते हरकतोँ से
ऐसा करता है | उसकी खुद की हँसी बनावटी होती है| कॉमेडियन इन अर्थोँ मेँ
जोकर से बिल्कुल भिन्न होतेहैँ | बस्टर कीटन चार्ली से बड़ी हास्य
प्रतिभा थे किँतु वे कॉमेडियन अधिक थे जोकर कम ; सो उतने लोकप्रिय और
प्रभावी न हो सके जितने कि चैप्लिन | चार्ली को जिसने भी- जहाँ भी देखा
,उसमेँ 'हम' को पाया | यही वजहहै कि आम आदमी को अक्सर और सहज भाव मेँ ही
चैप्लिन की उपमा दे दी जातीहै क्योँकि हम सभी सुपरमैन नहीँ हो सकते हैँ
| दरअसल मनुष्य स्वयं नियति का विदूषक, क्लाउन या जोकर है |
उनकी व्यापक जन स्वीकृति के कारण ही कभी गांधी और नेहरु ने भी उनका
सानिध्य चाहा था | राजकपूर ने नकल के आरोपोँ की परवाह किये बगैर चैप्लिन
का भारतीयकरण कर डाला | आवारा ,श्री 420 और मेरा नाम जोकर जैसी फिल्मेँ
नायकोँ के अपने पर हँसकर जगको हँसाने के सिद्धांत पर आधारित हैँ |
भारत की संस्कृति मेँ एकमात्र होली का त्योहार ही हमेँ जानबूझ कर स्वयं
को हास्यास्पद बनाने का अवसर प्रदान करती है | संयोग से यह भी मुर्ख दिवस
के आसपास ही मनाया जाता है तथा इसका और भी सहज एवं मुखर रुप है| फिर कैसे
न कहेँ कि मुर्ख दिवस एक विश्वव्यापी उत्सव है| बसंत ऋतु मेँ इसके मनाये
जाने के पीछे कुछ विद्वानोँ का यह भी मत है कि प्रकृति हमेँ शरद-बसंत
परिवर्तन द्वारा मुर्ख बनाती है | सच्चाई जो
भी हो किंतु यह दिन हमेँ इस अशांत तथा तनावग्रस्त संसार मेँ खुद को
हँसने-हँसाने और तरोताजा होने का मौका प्रदान करता है| यह जातीय एवं
मजहबी संकीर्णताओँ से मुक्त उत्सव है जो हमारी लोकतांत्रिक भावनाओँ को और
अधिक बढावा देगा |
बेहतर होगा कि हम चैप्लिन के सिद्धांत के अनुयायी बनेँ; इस दिन दूसरोँ
को चिढ़ाने- बेवकूफ बनाने और धोखा देने की बजाय खुद पर हँस कर जग को
हँसायेँ तथा औरोँ मेँ भी यह माद्दा पैदा करेँ |
फिल्म मेरा नाम जोकर का यह गीत तो आपको याद ही होगा-
अपने पे हँस के जग को हँसाया,
बन के तमाशा मेले मेँ आया ,
हिँदू न मुस्लिम पूरब न पश्चिम ,
मजहब है अपना हँसना हँसाना,
कहता है जोकर सारा ज़माना......
यकीन जानिये,इस लेख मेँ मैँने आपको कहीँ नहीँ ठगा है|

-------- Link to this article www.aprilfool.tk --------- 

नंदलाल मिश्रा
(लेखक 12वीँ के छात्र एवं युवा विचारक हैँ )

-------- Link to this article www.aprilfool.tk ---------
Read More

Friday, March 22, 2013

Swami Vivekananda Quotes


Effective Quotation of Swami Vivekananda

1. If the mind is intensely eager, everything can be
accomplished—mountains can be crumbled into atoms.

2. Take up one idea.Make that one idea your life – think of it, dream
of it, live on idea. Let the brain, muscles, nerves, every part of
your body, be full of that idea, and just leave every other idea
alone. This is the way to success.

3. Come out into the universe of Light. Everything in the universe is
yours, stretch out your arms and embrace it with love. If you every
felt you wanted to do that, you have felt God.

4. All knowledge that the world has ever received comes from the mind;
the infinite library of the universe is in our own mind.

5. Stand up, be bold,be strong. Take thewhole responsibility on your
own shoulders, and know that you are the creator of your own destiny.
All the strength and succor you want is within yourself.
Therefore make your own future.

6. There is no help for you outside of yourself; you are the creator
of the universe. Like the silkworm you have built a cocoon around
yourself…. Burst your own cocoon and come out aw the beautiful
butterfly, as the free soul. Then alone you will see Truth.

7. It is our own mental attitude which makes the world what it is for
us. Our thought make things beautiful, our thoughts make things ugly.
The whole world is in our own minds. Learn to see things in the proper
light. First, believe in this world, that there is meaning behind
everything. Everything in the world is good, is holy and beautiful. If
you see something evil, think that you do not understand it in the
right light. Throw the burden on yourselves!

8. Hold to the idea, “I am not the mind, I see that I am thinking, I
am watching my mind act,” and each day the identification of yourself
with thoughts and feelings will grow less, until at last you can
entirely separate yourself from the mind and actually know it to be
apart from yourself.

9. All love is expansion, all selfishness is contraction. Love is
therefore the only law of life. He who loves lives, he who is selfish
is dying. Therefore love for love’s sake, because it is law of life,
just as you breathe to live.

10. Our duty is to encourage every one in his struggle to live up to
his own highest idea, and strive at the same time to make the ideal as
near as possible to the Truth.

11. Even the greatest fool can accomplish a task if it were after his
or her heart. But the intelligent ones are those who can convert every
work into one that suits their taste.

12. Condemn none: if you can stretch out a helping hand, do so. If you
cannot, fold your hands, bless your brothers and let them go their own
way.

13. Each work has to pass through these stages—ridicule, opposition,
and then acceptance. Those who think ahead of their time are sure to
be misunderstood.

14. If you think that you are bound,you remain bound; you make your
own bondage. If you know that you are free, you are free this moment.
This is knowledge, knowledge of freedom. Freedom is the goal of all
nature.

15. As long as we believe ourselves to be even the least different
from God, fear remains with us; but when we know ourselves to be
the One, fear goes; of what can we be afraid?

16. Your Atman is the support of the universe—whose support do you
stand in need of? Wait with patience and love and strength. If
helpers are not ready now, they will come in time. Why should we be in
a hurry? The real working force of all great work is in its
almost unperceived beginnings.

17. Learning and wisdom are superfluities, the surface glitter merely,
but it is the heart that is the seat of all power. It is not in the
brain but in the heart that the Atman, possessed of knowledge, power,
and activity, has its seat.

18. Understanding human nature is the highest knowledge, and only by
knowing it can we know God? It is also a fact that the knowledge of God
is the highest knowledge, and only by knowing God can we understand
human nature

19. Purity, patience,and perseverance are the three essentials to
success and, above all, love.

20. If you want to have life, you have to die every moment for it.
Life and death are only different expressions of the same thing looked
at from different standpoints; they are the falling and the rising of
the same wave, and the two form one whole.

21. Each soul is potentially divine. The goal is to manifest this
divinity within by controlling nature, external and internal. Do this
either by work, or worship or psychic control or philosophy – by one
or more or all of these and be free.

Nandlal Mishra
Read More

Tuesday, March 19, 2013

बचपन के दिन

Childhood- the golden period
मेरे जीवन मेँ बचपन की स्मृतियाँ अब याद बन कर रह गयी हैँ | मेरा भी
हँसता खेलता मुस्काता बचपन था... जो अपना था... आज सपना है.... वे भी क्या दिन थे
.. न कोई फिक्र थी न ही कोई समस्या या तनाव| किसी काम का
भी बोझ न था ...न पढाई लिखाई करनी पड़ती थी... न डांट फटकार सुनते थे... न
हम पर किसी का वश ही चलता...बस मनमौजी थे |इस आँगन से उस आँगन तक
दौड़ते-धूपते दिन ढल जाते... फिर सवेरा होता --नयी खुशियां मिलती और फिर
शाम ढ़ल जाती.... हर मौसम और उत्सव का आनन्द ग्रहण करते हुए वे दिन यूँ
ही बीतते चले गये |
तब दुनिया पूरी की पूरी खुली थी... आज सारे दरवाजे बंद हैँ.... मसलन अब व
स्वच्छंदता और मनमौजीपन न रहा |
तब मन  तमन्नाओं और ख्वाबोँ के समंदर मेँ गोता लगाता रहता.... और आज
वही  मन उन दिनोँ की सुनहरी, मनभावनी -सपनोँ भरी ज़िन्दगी  की स्मृतियोँ मेँ
तरंगित सा हो रहा है | एक ऐसी लहर उठती है... जो हृदय को स्पर्श करती
साहिल से परे हटती दूर-दूर तक ओझल हो जाती है ....तरसाती है......
लिखते वक्त ये एहसास होता हैकि सपने मनगढंत हो सकते हैँ... मगर मेरा
बचपन तो सच मेँ था फिर वह सपनोँ सा क्योँ लगता है !
तब भी धरती , आकाश, प्रकृति... को निहारता था अब भी देखता हूँ ... तब भी
हँसता था... अब भी मुस्काता हूँ ...मगर फर्क है --व जैसे निच्छलता से
लबालब भरा था... यह राग विराग के मुल्लमे से ढका है|
जीवन मेँ सुख - दुख, अमृत - विष ,अंधेरा - सवेरा .... सब कुछ है पर बचपन
इन सब से परे था .....जन्नत था |

नंदलाल मिश्रा
Read More

Saturday, March 16, 2013

सफाई (लघुकथा)- नंदलाल मिश्र


दो सिरफिरे फिलॉसफर जोर जोर से बातेँ करते जा रहे थे |
पहला कह रहा
था - देखो !
मुझे सफाई
बहुत पसंद है
सो मैँ हमेशा अपने आप को
गंदगी से दूर
रखता आया हूँ|
दूसरा तपाक से
बोल पड़ा-देखो ! गंदगी मुझे भी बिलकुल पसंद
नहीँ सो मैँ
सदा से इसे
अपने से दूर
हटाता आया हूँ |
थोड़ी देर के लिए मैँ भी सिरफिरा हो गया |
नंदलाल मिश्र  'सुमित'
समस्तीपुर
Read More

Friday, March 15, 2013

महंगाई - पवन कुमार



महंगाई


रात कटेगी कैसे बोलो, 
घर में रोटी दाल नहीं।
दुध के खातिर बालक रोये, 
सिर के उपर पाल नहीं।
          
जय-जय भारत भाग्य विधाता,
बीस रुपये किलो है आटा
सरसो तेल का भाव पूछो ,
हल्दी-धनिया से टुटा नाता
मिर्च-शक्कर सब कुछ छुटा,
आलू-प्याज का हाल वहीं.

रात कटेगी कैसे बोलो, 
घर में रोटी दाल नहीं।
दुध के खातिर बालक रोये, 
सिर के उपर पाल नहीं।


रोती मोहन की घरवाली,
चुल्हा चौका सबकुछ खाली
बीती होली पेट बाँध के,
आने वाली है दिवाली
क्षुधा की आग बुझाये कैसे,
हाथ तो है रोजगार नहीं


रात कटेगी कैसे बोलो, 
घर में रोटी दाल नहीं।
दुध के खातिर बालक रोये, 
सिर के उपर पाल नहीं।

राकेश को मिला वनवास,
बिटिया की मांग है उदास
बीती चालीस आया साठ,
कभी पाया सुख की साँस
लालकिला पे लाली देखा,
दिल में है मलाल यहीं


रात कटेगी कैसे बोलो, 
घर में रोटी दाल नहीं।
दुध के खातिर बालक रोये, 
सिर के उपर पाल नहीं।
Read More

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Jeevan Mag Youtube Video

Jeevan Mag FB Group

Jeevan Mag FB Group
Get connected to know what's happening!

Our own Downloading site

Our own Downloading site
Your Free Download-O-Pedia

Download windows 8 FREE

Download windows 8 FREE
Click to download!